फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 6.57 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के नारायण टोला में एक युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। जालसाजों ने उसका मोबाइल फोन हैक कर पंजाब नेशनल बैंक खाते से 6.57 लाख रुपये की बड़ी रकम निकाल ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नारायण टोला निवासी रितिक शंकर का बहजोई स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनके अनुसार खाते में 6.57 लाख रुपये जमा थे। 19 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन अचानक ठप हो गया और कुछ देर बाद बंद हो गया। जब उन्होंने बैंक में अपना बैलेंस जांचा तो खाता खाली मिला।
रितिक शंकर का आरोप है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका मोबाइल हैक कर ओटीपी और बैंक की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद पूरी रकम अलग-अलग लेन-देन में निकाल ली गई। धनराशि गायब होने का पता चलते ही उन्होंने तत्काल बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत की। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की तो साइबर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसके बाद कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच-पड़ताल की। सीओ बहजोई स्तुति सिंह ने बताया कि रितिक शंकर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर प्रकोष्ठ की मदद से मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों का जल्द ही पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें