फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली विभाग की रीवेंप योजना में 439 करोड़ रुपये से होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जिले में विद्युतीकरण के कार्य रीवेंप योजना के तहत 439 करोड़ से होंगे। योजना का पहला फेस दो साल में पूरा करना होगा। संभल में विद्युतीकरण के अटके हुए कार्य, नई लाइन बिछाने, ट्रांसफार्मर बदलने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य जल्द शुरू होगा। शासन से स्वीकृति मिल गई है। दो साल में कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

संभल जिले में करीब तीन डिविजन चंदौसी, संभल, बबराला हैं। इनमें करीब साढ़े तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। रीवेंप योजना में पांच सालों में किए जाने वाले कार्यों को शामिल किया गया है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
इसके लिए जिले में करीब 439 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे, जो स्वीकृत हो गए हैं। हाल में डीएम की अध्यक्षता में मीटिंग होगी। इसके बाद योजना के प्रोजेक्ट पर कार्य होगा। प्रस्तावों के आधार पर ही टेंडर निकाले जा रहे हैं। विभाग को यह सभी कार्य 2025 तक हर हाल में पूरे कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

0000
इस योजना में ये कार्य होने हैं
इस योजना में नए ट्रांसफार्मर लगाने, विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, नए विद्युत लाइन बनाना, पुरानी जर्जर लाइनों को बदलना, एबी केबिल बिछाना, 18 नए बिजलीघर बनाना प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कई कॉलोनियों का होगा विद्युतीकरण
चंदौसी, संभल, गुन्नौर, बहजोई में अभी कई कालोनी ऐसी हैं, जहां आबादी तो बस गई पर अभी तक वहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ले लिया, पर 50 से 100 मीटर दूर तक केबिल डालकर बिजली जला रहे हैं। योजनाओं में ऐसी कॉलोनी में बसे सभी उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
इन स्थानों पर प्रस्तावित है बिजलीघर
रीवेंप योजना में गांव जिझोंडा डांडा, सेमला भूड, धनारी, मडकावली, ततारपुर, भारतल, जनकपुर, गुमसानी, हसनपुर मुजब्ता, कोटला सरायतरीन, कैथल, रायपुर, कमलापुरच, कैली, अहलादपुर चंपूर, फरीदपुर कलां, बहजोई, आटा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें