फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सत्यापन में अपात्र पाए गए पीएमएवाई ग्रामीण के 1771 लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विभागीय सत्यापन के दौरान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 1771 लाभार्थी अपात्र पाए गए। यह जानकारी देते हुए सीडीओ कमलेश सचान ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को जिले को 4969 पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास मुहैय्या कराए जाने के लिए लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष सचिवों से कराई गई जांच के बाद जिले में 1771 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इसके बाद शेष रहे लक्ष्य 3198 के सापेक्ष कुल 2914 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। सीडीओ ने बताया कि शेष 284 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास मुहैय्या कराए जाने के लिए प्रक्रिया गतिमान है।
उन्होंने बताया कि अपात्र पाए गए आवासों को लेकर 16 जिला स्तरीय अधिकारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है कि कहीं किसी पात्र लाभार्थी को तो अपात्र लाभार्थी की सूची में शामिल तो नहीं कर लिया गया है। पात्र लाभार्थी को अपात्र लाभार्थी की सूची में पाए जाने पर संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें