फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पराली जलाने वाले किसान से वसूले 2500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी ने सैफ खां सराय के जंगल में पराली जलाते मोहम्मद हनीफ को मौके पर पकड़ लिया। उन पर नियमानुसार 2500 रुपये का जुर्माना डाला गया। जिसे मौके पर ही वसूला गया है। उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी शनिवार को नई तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

चंदौसी रोड पर उन्होंने एक खेत में पराली जलती देखी तो गाड़ी को रूकवा लिया। इसके बाद मौके पर पड़ताल की गई। फायर विग्रेड को बुलाया गया। लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि किसान पर जुर्माना लगाया गया है। सभी किसानों से आग्रह है कि किसी भी परिस्थिति में पराली खेत में न जलाएं। यदि किसी पर फालतू है तो वह अपने निकट की गौशाला में भिजवा दें। ताकि पशु उसे चारे के रूप में खा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें