फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरपीएफ व जीआरपी ने की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से आग बुझाने की मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल के तहत कूड़े ढेर में आग लगाई गई। इसकी सूचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी सहित रेलवे कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। मॉक ड्रिल में आरपीएफ प्रभारी गोविंद कुमार व जीआरपी प्रभारी अजीत सिंह अपनी टीम के साथ आग लगने वाले स्थान कूड़े के ढेर पर गए और उसके चारों ओर घेरा बनाकर जीआरपी के जवानों की तैनाती गई। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ के प्रभारी ने पानी की बौछार व अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल के अलावा बिजली उपकरणों से लगी आग को बुझाने के उपाय बताए। इस मौके पर जीआरपी व आरपीएफ कर्मी सहित रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें