जुनावई। ब्लाॅक क्षेत्र के चिरवारा गांव में गोशाला निर्माण के नाम पर रुपये निकालने का आरोप लगने के बाद बृहस्पतिवार को प्रधान ने गोशाला भूमि पर फेंसिंग का कार्य शुरु करा दिया।ब्लाॅक क्षेत्र के चिरवारा गांव में वर्ष 2024 में अस्थायी गोशाला का निर्माण कार्य किया जाना था। इसमें भूमि की पैमाइश के बाद किसी कारणवश गोशाला के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया था।। वहीं ग्राम प्रधान कालीचरण सिंह एवं सचिव अनिल कुमार यादव पर गोशाला में फेंसिंग के नाम पर 90 हजार और हैंडपंप लगाने के नाम पर 45 हजार तो भूसा खरीदने के नाम पर 20 हजार रुपये का आहरण करने के आरोप लगे थे। गांव के ही रहने वाले हमारा प्यारा गांव चिरवारा विकास संगठन के संयोजक गिरीश कुमार शर्मा ने 16 जून को डीएम शिकायतीपत्र देकर कर घोटाले की जांच कराने की मांग की गई थी। उसी शिकायत के आधार पर एडीपीआरओ चेतेंद्र पाल सिंह ने 27 जून को जांच की। आरोप सही पाए गए। जांच के बाद गोशाला की फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। संवाद