फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में रूट डायवर्जन लागू, बदले मार्गों से गुजर रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महाशिवरात्रि के चलते जिले में रूट डायवर्जन लागू है। रूट डायवर्जन 15 फरवरी की शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान तय मार्गों से ही भारी वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

जिले में जो रूट डायवर्जन लागू किया गया है, उसके मुताबिक प्वाइंटों पर यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद कर दिए गए हैं। यातायात पुलिस कर्मी वाहनों को बदले मार्गों से आगे बढ़ा रहे हैं। यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर कांवड़िये हरिद्वार, ऋषिकेश, गढ़मुक्तेश्वर, नरौरा इत्यादि विभिन्न स्थानों से जल कांवड़ लेकर आते हैं और विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। इसमें पैदल भी कांवड़िये शामिल होते हैं।
कांवड़ियों का आना जाना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए जिले में सभी प्वाइंटों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिन मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है, वहां से भारी व्यवसायिक एवं मालवाहक वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर, प्राइवेट बस, रोडवेज बस आदि को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

00000000000
यह है डायवर्जन प्लान-
1-मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाला यातायात चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गंवा, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इन्द्राचौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा पुल होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा है।
2- मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात बिलारी में बिलारी-सिरसी तिराहे से हजरतनगर गढ़ी होकर सिरसी-बिलारी तिराहे से संभल में चौधरी सराय से आगे बढ़ रहा है।
3-बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़ एवं आगरा जाने वाला यातायात चंदौसी में धन्नूमल तिराहे से चंदौसी बाईपास से सिम्स कालेज बाईपास (बहजोई रोड) से संभल तिराहा से संभल चौधरी सराय से आगे बढ़ रहा है।
4-इस्लामनगर (बदायूं) रोड से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात इस्लामनगर रोड जिला बदायूं से बहजोई होकर दिल्ली एवं अलीगढ़ जाने वाला यातायात, बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा, बहजोई से बेहटा जय सिंह चौराहा, टिक्टा रोड से रजपुरा की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें