फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: वाहन चालकों की परेशानी का सबब बना रूट डायवर्जन

Sun, 04 Aug 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांवड़यात्रा को लेकर लागू किया गया रूट डायवर्जन से वाहन चालकों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए मालवाहक वाहन चालकों पर समय और खर्च का बोझ गया है। इसके बाद भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन किया गया है। अमरोहा होकर दिल्ली की ओर बढ़ने वाला यातायात वाया संभल होकर गुजर रहा है। प्रतिघंटा कई हजार वाहनों का आवागमन संभल जिले में हो रहा है। जिससे संभल के चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय, खिरनी तिराहा और केसरपुर तिराहा पर जाम के हालात बने हैं। इससे मालवाहक वाहन के चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि रूट डायवर्जन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी बड़ गई है। जिससे डीलज का खर्च खर्च बढ़ गया है। साथ ही गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय भी ज्यादा लग रहा है। ऐसे में आर्थिक हानि हो रही है। माल भी समय से न पहुंचने दिक्कत का अलग से सामना करना पड़ रहा है।
बोले चालक-
हरियाणा से एग्रीकल्चर का सामान लेकर आए हैं। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जाना है। रूट डायवर्जन के चलते करीब 100 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है। इसमें भी जाम की समस्या है। -जयप्रकाश, ट्रक चालक
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली जाना है। वाया संभल होकर रूट डायवर्जन किया हुआ है। अब दूरी ज्यादा पड़ रही है और समय ज्यादा लग रहा है। डीजल भी काफी ज्यादा खर्च हो रहा है। भाड़ा वही पुराना है। इसलिए नुकसान है। -श्यौदान, ट्रक चालक
चीनी की गाड़ी लेकर पंजाब जाना है। करीब 150 किलोमीटर की दूरी ज्यादा है। मजलब कई हजार रुपये का डीजल ज्यादा खर्च होगा। इसमें भी जाम की समस्या है। गाड़ी खड़ी करा दी गई है और माल समय पर पहुंच नहीं पाएगा। इसलिए नुकसान होना तय है। -गुरजीत सिंह, ट्रक चालक
गाड़ी शहर से दूर खड़ी कराई जा रही है। खाने-पीने की दिक्कत है। माल की रखवाली अलग से करनी पड़ रही है। दूरी ज्यादा हो गई और समय ज्यादा खर्च हो रहा है। इसके बाद जाम की समस्या है। यदि जाम नहीं होता तो माल तो समय पर पंजाब पहुंचा ही देते। -निनेंद्र सिंह, ट्रक चालक

यातायात बढ़ने पर यातायात को पार्क कराया जाता है लेकिन बाद में थोड़े-थोड़े वाहन कर आगे बढ़ा दिया जाता है। यातायात बढ़ने से जाम की समस्या बनती है। प्रयास किया जा रहा है कि किसी वाहन को रोका न जाए। जाम भी न लगने दिया जाए। -अनुज मलिक, प्रभारी, यातायात पुलिस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें