फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोटरी व अन्य संस्थाओं ने निकाली अंगदान महादान जागरूकता रैली

विज्ञापन
चंदौसी में जागरूकता रैली निकालते रोटरी क्लबों के सदस्य: स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी। रोटरी क्लब इनर व्हील, इंटरेक्ट क्लब, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं की ओर से रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में क्लब सदस्यों के अलावा एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे।
विज्ञापन

रोटरी नेत्र चिकित्सालय से शुरू हुई रैली मुख्य बाजारों व चौराहों से गुजरते हुए स्टेशन रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई।
सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में क्लब के सदस्यों व एनसीसी के छात्रों ने अंगदान संबंधित बैनर व पोस्टर लेकर अंगदान महादान के नारे लगाए। बिसौली गेट के रोटरी सुंदर नेत्र चिकित्सालय से शुरू हुई रैली बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट से फव्वारा चौके होते हुए स्टेशन रोड के भार्गव भवन पहुंचकर संपन्न हुई। जहां एक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. श्याम गोनी सक्सेना, भुवनेश वार्ष्णेय, विजय कुमार, संगीता भार्गव, राहुल बिंदल, गिरीश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, आशीष बंसल, अंकित वार्ष्णेय, विशाल अग्रवाल, दीपेश गुप्ता, वंदना अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, वीरेश अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें