फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आफत बनी बारिश, तीन जगहों छतें गिरीं, महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दो दिन से लगातार कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश अब आफत लोगों के लिए आफत बन रही है। चंदौसी में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं, संभल के मंडी किशनदास सराय में कच्ची छत गिरने से अंगूरी देवी और उनका बेटा सुभाष दब गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मोहल्ला सादक सराय में छत गिरने से मलबे में दबकर कल्लो घायल हो गईं, इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंडी किशनदास सराय निवासी अंगूरी देवी ने बताया कि वह दोनों मां-बेटे सो रहे थे। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सोते समय अचानक से बल्लों की छत गिर गई। इसमें वह दोनों मां बेटे दब गए। बेटे सुभाष को ज्यादा चोट आई है। इसमें घरेलू सामान भी दबकर नष्ट हो गया है। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग एकत्र हुए और मां-बेटे को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती कराया। उधर, राय सदाक निवासी कल्लो ने बताया कि वह अपने घर में अकेली रहती हैं। कच्ची छत सोमवार की सुबह करीब सात बजे गिर गई। इस दौरान वह बैठी हुई थीं। इनको भी पड़ोसियों ने किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए भर्ती कराया है।
000000000
शहर से लेकर गांव तक जलभराव से जूझे लोग
रविवार की सुबह से सोमवार की दोपहर तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। सोमवार को हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक जलभराव की समस्या हो गई। शहरी क्षेत्र में तो जलनिकासी हो गई लेकिन देहात क्षेत्र में शाम तक जगह-जगह पानी भरा हुआ दिखाई दिया। लोग जलभराव के चलते कहीं गड्ढे तो कहीं कीचड़ से जूझते दिखाई दिए। देहात क्षेत्र में जलनिकासी के प्रबंधन उचित नहीं है। इसके चलते एक दिन की बारिश के बाद कई दिन तक लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

000000000000
शहर और देहात में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
सोमवार की सुबह चार बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहरी क्षेत्र में भी आपूर्ति बंद हो गई थी लेकिन बाद में सुचारु की गई। हालांकि दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। ग्रामीण इलाके में आपूर्ति 10 से 12 घंटे बाधित रही। असमोली इलाके में टांडा उपकेंद्र से जुड़े 20 से ज्यादा गांवों में रविवार की देर रात करीब दो बजे आपूर्ति बाधित हुई, जो सोमवार की दोपहर दो बजे करीब मिली। इसी तरह गवां बिजलीघर से जुड़े कस्बा गवां और 35 गांवों की आपूर्ति चार घंटे बाधित रही। जेई महेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते आपूर्ति बाधित रही। जो बाद में सुचारु करा दी गई।
00000000000000
बारिश किसी किसान की चिंता बढ़ी रही तो किसी को दे रही राहत
इस समय धान, ईख की फसल को तो फायदा है। इस खेती को करने वाले किसान तो खुश है लेकिन सब्जी की फसल करने वाले किसान चिंतित हैं। इसी तरह मक्का सुखाने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसान मक्का सुखाकर बेचने की तैयारी में थे। इस बीच हुई बारिश से मक्का की सूख रही फसल भीग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें