फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरसात में गिरी कच्चे मकान की छत, किशोर समेत तीन घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक के गांव शेरपुर की मढ़ैया में शुक्रवार सुबह एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे सोहनकली के घर की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। मलबे की चपेट में आने से उनका बेटा अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटी रूपा और तहेरे देवर राजबहादुर को मामूली चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला।
राजबहादुर ने बताया कि लगातार बरसात के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे में घर में रखे बर्तन, कपड़े, दो संदूक और गेहूं से भरी दो कुटिया भी बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई परिवार अब भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बरसात में ऐसे मकान हादसे का कारण बन सकते हैं। पीड़ित परिवार ने अभी तक प्रशासन को सूचना नहीं दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें