फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के परिवार को बंधक बनाकर डकैती, पुलिस ने लूट दर्ज की

विज्ञापन
संभल के गांव कमलपुर सराय में इसी सीढ़ी से घर में घुसे थे बदमाश। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय में किसान के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली गई। बदमाश ढाई लाख रुपये का माल लूटकर ले गए हैं। पुलिस ने घटना को लूट के रूप में दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। उसने तो पुलिस को मौखिक रूप से घटना की जानकारी दी थी, तहरीर को
विज्ञापन

एक दरोगा ने खुद लिखवाया है। उसने सिर्फ अंगूठा लगाया। तहरीर में क्या लिखा है। यह उन्हें नहीं पता।
बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय निवासी सोमपाल पुत्र रामप्रसाद के घर दस नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी हरप्यारी के साथ दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। बदमाशों ने जंगल में पापुलर के पेड़ की लकड़ी से सीढ़ी बनाई और इसके बाद बदमाश घर की छत पर चढ़ गए और परिजनों को बंधक बना लिया।
इसके बाद उन्हें नीचे घर में ले गए। जहां बेटे इद्रपाल की पत्नी सुनीता और बेटी प्रियांशी और बहन मीनाक्षी को भी बंधक बना लिया। एक कमरे में ले जाकर बैठा लिया और घर के सामान की तलाशी करने लगे। संदूक का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, सोने की चूड़ियां,दो जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, एक अंगूठी, नाक का फूल, एक जोड़ी दूरिएं, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, गले का पेंडिल, बच्चों के खंडुए और दो मोबाइल निकाल लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पत्नी और बेटे की पत्नी के कानों से कुंडल भी लूटे। जब विरोध किया तो मारपीट की। नकाबपोश बदमाशों की संख्या उसके मुताबिक दस थी। सीढ़ी वे साथ में लेकर आए थे। जब बदमाश भागे तो ग्रामीणों ने उन्हें देखा है लेकिन बदमाशों ने घेराबंदी के भय में जाते जाते फायरिंग की। तीन आवाजें तो उसने खुद सुनीं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से जानकारी की है। घटना की रिपोर्ट लूट में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें