फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गांव में सशस्त्र बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। परिवार के साथ मारपीट की गई। जिससे गृहस्वामी घायल हो गए। घर में रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। एक पशु को भी खोल लिया। लेकिन पशु ने बदमाशों को परेशान किया। इस दौरान आसपास के लोग जाग गए। अपने आप को भीड़ से घिरता देख बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पीड़ित ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मन्नीखेड़ा गांव निवासी सुम्मेर सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। शनिवार की रात में किसी समय बदमाश घर में घुस गए। सुम्मेर सिंह और उसकी पत्नी कैला देवी को सबसे पहले बंधक बना लिया। वहीं अलग-अलग कमरों में सो रहे उनके बेटों को भी बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को मारपीट कर घायल कर दिया और एक कमरे में बंद कर दिया। घर में रखे दो गैस सिलेंडर ले गए।
एक भैंस को चोरी कर ले जाना चाहा लेकिन वह घर से जल्द ही नहीं निकल पाई। इधर, शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जाग गए। लोग बदमाशों को ललकारते इससे पहले ही बदमाश मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना किया और गृहस्वामी से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें