फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लूटकांड के बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस की गांव कैथल से बुधनगर खडुआ मार्ग पर ऐतोल गांव की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगी है। जबकि साथी बदमाश बाइक छोड़ कर जंगल में ओझल हो गया। गिरफ्तार बदमाश को सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने दूसरे स्थान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसपी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए जीरो प्वाइंट बदायूं रोड पर एकत्र हो रहे थे।

बता दें कि 23 मार्च दिन सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के असालतपुर जारई में किसान हरपाल के घर पर धावा बोलकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। ग्रामीणों ने एक बदमाश पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और फरार बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की थीं। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश अन्य स्थान पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर इकट्ठा हो रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर फोर्स के साथ चंदौसी से सटे गांव कैथल और बुधनगर खडुआ मार्ग पर चेकिंग करने लगे। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की अपाचे बाइक पर दो युवक आते नजर आए। जो पुलिस को देख कर ऐतोल गांव की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर चले गए। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगी। इससे वह वहीं गिर गया। जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। सूचना पाकर सीओ दीपक तिवारी भी पहुंच गए। एएसपी कुलदीप सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में रवि निवासी गदरपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया है। उसके बायें पैर में गोली लगी है। जबकि उसका साथी राजेंद्र निवासी सराय फारुख थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद भाग निकला। मौके से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचे की नाल में फंसा कारतूस, लूट के 20000 रुपये, एक जोड़ी कुंडल बरामद किए हैं। घायल रवि को सीएचसी में भर्ती कराया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं।
वहीं पुलिस की पूछताछ में राहुल निवासी मानपुर नारायणपुर रामतलैया थाना मझोला जनपद मुरादाबाद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने राहुल को रविवार की सुबह जीरो प्वाइंट चंदौसी बदायूं रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूट के 10000 रुपये बरामद किए हैं।
-
ये था मामला, दो और अभियुक्त गिरफ्तार
बता दें कि असालतपुर जारई के रहने वाले हरपाल ने करीब तीन वर्ष पूर्व तहसील रोड पर अपना मकान बनाया था। वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ इसी मकान में रहते हैं। 23 मार्च दिन सोमवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी बदमाश सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए और बरामदे में चारपाई पर सो रहे हरपाल को उठाकर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर कमरे में ले गए। एक बदमाश उसकी पत्नी आशा को कमरे में ले गया। दोनोंं के हाथ पैर बांध दिए और संदूक खोलकर उसमें रखा जेवर व साठ हजार की नकदी निकाल ली। इस दौरान बदमाशों ने हरपाल को कई थप्पड़ भी मारे थे। इसके साथ ही आशा के कानों से कुंडल व पाजेब भी निकलवा लीं। टायलेट का बहाना कर कमरे से बाहर निकली आशा ने चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग जाग गए। यह देख तीन बदमाश तो सीढ़ी के से नीचे उतर गए, लेकिन एक बदमाश दीवार पर चढ़कर मकान की बगल में कूद गया। करीब 12 फीट ऊंची दीवार से कूदा बदमाश नीचे जानवरों को बांधने के लिए गाढ़े गए खूंटे पर गिरकर घायल हो गया। वह भाग नहीं सका और गांव के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम नफीस निवासी त्रिलोकपुरी मकान नंबर 28/105 थाना मयूर विहार फेस वन दिल्ली का होना बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें