बहजोई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। इस बीच वक्ताओं ने विचार रखे।
शनिवार को नगर की विवेकानंद बस्ती में पथ संचलन कर स्वयंसेवकों ने लोगों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन व संगठन का संदेश दिया। इससे पहले हीरा देवी तोता राम कन्या इंटर कॉलेज में अध्यक्षता करते हुए अरविंद कुमार ने भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, नगर बौद्धिक प्रमुख लव कुमार शर्मा ने प्रार्थना कराई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मोहल्ला नारायन टोला, आर्य समाज रोड, पुराना बाजार, नया बाजार, गोलागंज व ब्रह्मबाजार में पंथ संचलन किया। इस बीच, विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।
मुख्य वक्ता व जिला संघ प्रचारक दीपक कुमार ने कहा कि भारतीय नव संवत्सर केवल तिथि परिवर्तन नहीं, हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें नवीन ऊर्जा, सकारात्मक दृष्टिकोण व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देता है। संचालन नगर कार्यवाह लव कुमार शर्मा ने किया।