फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भैयादूज पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी रोडवेज बसें

Sun, 03 Nov 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। भैयादूज पर अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग है लेकिन परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियों को मजबूत कर लिया है। बहनों को अपने भाइयों के घर जाने के लिए कोई दुश्वारी न हो इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रत्येक बस का एक फेरा बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है। यदि भीड़ काफी बढ़ जाती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए टी प्वाइंट भी बनाए गए है। रविवार की सुबह से ही रोडवेज बसों पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली हैं। पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करा लिया गया था।इसलिए अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग जा रही है।
विज्ञापन

चंदौसी के रोडवेज बस अड्डे से अनुबंधित व निगम की 91 बसें संचालित होती हैं। इसमें मुरादाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, देहरादून, दिल्ली आदि रूटों पर जाने वाली बसें शामिल हैं। बिलारी, मुरादाबाद, बिसौली, बदायूं रूट पर अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिस रूट के यात्री अधिक होंगे, अन्य रूट से हटाकर बसों को यात्रियों की सुविधा के अनुसार चलाया जाएगा। साथ ही यात्रियों को बसों की जानकारी देने के लिए रोडवेज स्टैंड के अलावा बदायूं चुंगी पर टी प्वाइंट बनाया जाएगा। जहां रोडवेज कर्मी तैनात होंगे। जो यात्रियों को बसों की जानकारी देंगे। इसके अलावा रोडवेज चालक व परिचालक को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
चंदौसी रोडवेज बस अड्डा प्रभारी राजू यादव ने बताया कि भैयादूज पर बहनों को सफर में परेशानी न हो। इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। साथ ही यात्रियों को बसों की जानकारी देने के लिए टी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यात्री बढ़े तो बसें भी बढ़ाई जाएंगी
संभल रोडवेज बस अड्डे से मुरादाबाद के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों का एक फेरा बढ़ाया गया है। प्रतिदिन एक बस चार चक्कर लगाती है। भैयादूज पर एक बस को पांच चक्कर लगाने हैं। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। यह व्यवस्था त्योहारी सीजन लिए लागू की गई है। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल 37 बसों के चक्कर बढ़ाने के निर्देश चालक परिचालक को मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें