संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में दिलशाद की पत्नी परवीन के शव को सपुर्द ए खाक नहीं किया गया। परवीन के मायके वाले रामपुर के थाना सैफनी अंतर्गत गांव सागरपुर शव को ले गए। साथ में बच्चे भी ले गए हैं। अब बच्चों की परवरिश ननिहाल में होगी। वहीं दूसरी ओर आरोपी पति की हालत में सुधार है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की हालत में काफी सुधार हो गया है। तहरीर अभी मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
दिलशाद ने परिवारिक विवाद में शुक्रवार की दोपहर अपनी पत्नी परवीन के पेट और गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें परवीन की मौत हो गई। जबकि आरोपी ने खुद भी जान देने का प्रयास किया था। गले पर चाकू मारा है। उपचार चल रहा है। परवीन के छोटे भाई असलम ने बताया कि वह अपनी बहन के शव को अपने गांव में सुपुर्द ए खाक करेंगे। पंवारी गांव से अब कोई मतलब नहीं है। चारो बच्चे भी उनके साथ ही रहेंगे।