फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के आगे कम पड़ गईं रोडवेज की बसें, धक्कामुक्की के बीच यात्रा करने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने के बाद गंतव्य की ओर लोग लौटने लगे हैं। मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की अधिक भीड़ रही। आधे से पौन घंटे तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। बस आने पर यात्रियों को चढ़ने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। अधिक यात्रियों होने के कारण बसें भी कम पड़ गईं, जिससे यात्रियों को बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन, दूसरा शनिवार, रविवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी खत्म होने पर बाहर से घर आए लोगों ने अब लौटना शुरू कर दिया है, जिससे मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की सुबह से भीड़ रही। मुरादाबाद, बदायूं, दिल्ली, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को आधे से पौन घंटे तक खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई बस रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचती तो यात्रियों की भीड़ चढ़ने को टूट पड़ती। जिससे बस में उतरने वाले व चढ़ने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। आलम यह था कि युवक अपने सामान व बच्चे को बस की खिचड़ी से अंदर भेज रहे थे। स्टैंड पर बस रुकने पांच से सात मिनट में ही भर जाती और सीट न मिलने पर यात्री खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर थे। बसों में अधिक भीड़भाड़ होने पर महिला व बच्चों का बुरा हाल था। कुछ यात्रियों ने बताया कि वह चार दिन की छुट्टी पर त्योहार मनाने अपने घर आए थे। अब छुट्टी खत्म हो गई है तो वापस लौट रहे थे। ट्रेनों में सीट आरक्षित न होने से रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या अधिक रही। स्टैंड पर तैनात पुलिस को बस में यात्री को चढ़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
चार दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को बसों में यात्रियों को अधिक भीड़ रही। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बसों के फेरे बढ़ाए गए, ताकि यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मिश्रा, प्रभारी, रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें