फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल- जोया मार्ग पर क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल- जोया मार्ग पर गांव दारापुर घाट में रोडवेज की बस के चालक ने ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक और रोडवेज बस चालक घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद यात्रियों की चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए असमोली भिजवाया गया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। देर शाम दोनों चालकों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह सात असमोली थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी व्यक्ति ट्रैक्टर से असमोली शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर संभल- जोया मार्ग पर दारापुर घाट में पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अमरोरा डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद यात्रियों की चीखपुकार मचनी शुरू हो गई। बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई ।

हादसे में ट्रैक्टर चालक फिरोज व रोडवेज बस चालक गुमसानी गांव निवासी थान सिंह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर 108 एंबुलेंस व थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए असमोली सीएचसी भिजवाया। यात्रियों को दूसरी बस में बैठकर सफर तय करना पड़ा। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया। थाना प्रभारी राजवीर यादव का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर नहीं मिली है। दोनों चालकों ने आपस में फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें