बहजोई (संभल)। नगर में करीब पांच करोड़ रुपये के बजट से सड़कें व पार्क बनेंगे। इसके अलावा 31 लाख रुपये से प्रकाश व्यवस्था के तहत लाइटें लगाई जाएंगी। बुधवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए करीब 14 करोड़ 46 लाख रुपये की आय व 14 करोड़ 43 लाख रुपये के व्यय का अनुमान है। इसके चलते आगामी वर्ष के लिए पालिका को 3 लाख 94 हजार रुपये के लाभ का अनुमान है। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ रुपए के बजट से पानी की निकासी के लिए तालाब के लिए जमीन खरीद व 10 लाख रुपये से भवन निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से वेतन आदि का देय होगा।
बैठक में सभासदों की ओर से पालिकाध्यक्ष व प्रभारी ईओ डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू के सामने नाले-नालियों पर जाल डलवाए जाने समेत बिजली व पानी की व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। सभासदों में अरविंद कुमार व दीपमाला पाठक आदि रहे।