फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और सांसद के क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर तहसील के गांव रजपुरा स्थित चंदू नगला संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब है। लोगों को गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीण काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र में भाजपा के सांसद और विधायक होने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र काफी समय पहले लिखा था लेकिन कार्रवाई उस पर भी कुछ नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कहती है। लेकिन यहां कीचड़ से ही मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
गांव रजपुरा स्थित चंदू नगला संपर्क मार्ग पर सहकारी गन्ना समिति का कार्यालय बना हुआ है। इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का आना जाना है। साथ ही समिति में करीब 200 गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

दर्जनों बार दुपहिया वाहन चालक गिर गए हैं। घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग उठाई लेकिन अब तक हालात नहीं सुधर सके।
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क को खराब हुए काफी समय बीत चुका है। पहले पूरी तरह जर्जर हुई और अब काफी हिस्से में जलभराव और कीचड़ हो गया है। पैदल निकलने वाले ग्रामीण भी परेशानी का सामना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक भाजपा के हैं और सांसद भी भाजपा के हैं। लेकिन सुनवाई किसी की ओर से नहीं हुई। विधायक ने प्रयास किए थे लेकिन वह नाकाफी साबित हुए। यही कारण है जो अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें