फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर से सिसौना डांडा तक 15 गड्ढों से हादसों का खतरा, पीडब्ल्यूडी नहीं दे रहा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर कमालपुर गांव से सिसौनाडांडा के करीब स्थित टी प्वाइंट पुलिस चौकी तक 17 किलोमीटर सड़क में छोटे-बड़े 15 गड्ढे हैं। गड्ढों से हादसों का खतरा है। मार्ग के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग गांवों के लिए 12 संपर्क मार्ग जुड़े़ हैं। मुख्य मार्ग से जहां पर संपर्क मार्ग जुड़ते हैं वहां पर कोई संकेतांक नहीं लगाए गए हैं। केसरपुर, हरदासपुर व चाऊपुर के समीप तीन तीव्र मोड़ हैं जहां पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। अतीत में हुए हादसों के बाद भी कोई संकेतांक लगाने के प्रति जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति तब है जब सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगातार बैठकें हो रही हैं लेकिन ठोस नतीजा सामने नहीं है। जब इस विषय में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस स्थिति को देखते हुए खुद सावधान होकर वाहन चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें