चंदौसी के कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक का केबिन पीछे न होने से अटका सड़क निर्माण का कार्य। स
चंदौसी। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। रेलवे का केबिन न हटने से कई माह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य अटका हुआ है।
कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका ने कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया था, ताकि यहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा सके। अब इस भूमि पर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। रेलवे फाटक से कब्रिस्तान की ओर की सड़क का निर्माण हो चुका है। आगे की सड़क निर्माण के लिए रेलवे फाटक पर बना केबिन हटना है। केबिन नहीं हटने के कारण करीब दो माह से सड़क निर्माण का कार्य भी बंद पड़ा है। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि एडीईएन की ओर से रेलवे केबिन को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन वह किसी मामले में घिरे हुए हैं। अभी उन्हें रेलवे केबिन को पीछे हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। संवाद