फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, पांच घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
::बबराला/संभल। जिला अलीगढ़ के थाना दादों के गांव दीनापुर से अंतिम संस्कार में गुन्नौर तहसील के गांव अमरपुर में आए लोगों की टाटा मैक्स अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौटते समय पलट गई। यह हादसा गांव मेंहुआ हसनगंज मोड़ पर हुआ। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील गुन्नौर के गांव अमरपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव दीनापुर टाटा मैक्स से वापस जा रहे लोगों की गाड़ी पलट गई। यह हादसा गांव मेंहुआ हसनगंज मोड़ पर अचानक ब्रेक लेने के दौरान हुआ। इसमें गांव दीनापुर निवासी विनोद (34) प्रमोद (27), नेमवती (42), रामबाबू (43), गांव हुसैनपुर निवासी बनी सिंह (40) घायल हो गए। इन घायलों को एंबुलेंस द्वारा गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उपचार किया गया। विनोद की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य घायल अपने वाहन से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें