फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य मांगों को रालोद ने डीसीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रालोद जिलाध्यक्ष केसर अब्बास ने प्रांतीय आह्वान पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसीओ को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शुगर मिले किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द ब्याज सहित दिलाया जाए। अक्तूबर माह से आगामी पेराई सत्र की शुरूआत हो जाएगी।
आगामी सत्र में घोषणापत्र के अनुरूप 14 दिन में गन्ने के भुगतान को सुनिश्चित कराने के लिए रुपरेखा तैयार की जाए। ताकि किसानों को अपने गन्ने के भुगतान के अभाव में प्रतिकूल घरेलू मानसिक तथा सामाजिक परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। किसानों को उनकी सुविधा के अनुरूप किसी भी चीनी मिल अथवा गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा दी जाए। किसानों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें