फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक, इसे लेकर रहेंगे : डॉ. देवेद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बहजोई में डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और हक को लेकर रहेंगे। धरना स्थल पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों को न्यायालय के चक्रव्यूह से बाहर निकाल कर विनियमित किया जाए। वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की सेवा शर्तें निर्धारित कर मानदेय 15 हजार प्रतिमाह आरटीजीएस प्रणाली से भुगतान किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए। परीक्षा एवं मूल्यांकन की सभी स्तर के पारिश्रमिक की दरों में वृद्धि की जाए और इसे सीबीएसई के समतुल्य किया जाए। स्थानांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करते हुए सरलीकरण किया जाए। विगत दो सत्रों से ऑफलाइन व ऑनलाइन की लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल लागू किया जाए। बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक अवशेषों के बकाया का भुगतान किया जाए। चयन, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति संबंधित एरियर के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवेंद्र पाल सिंह व संचालन जिला मंत्री संजीव कपूर ने किया। धरना प्रदर्शन में प्रांतीय प्रतिनिधि मनोज कुमार, एके सिंह, मंडल अध्यक्ष विमलेंद्र सिंह, आर एन निगम, शाजिया खानम, ब्रजलाल कोरी, रिजवान खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें