फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने क्रमिक अनशन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साथी अधिवक्ता के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही शुक्रवार को तहसील के मुख्य गेट पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी। डीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को भी सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव सिंह यादव ने कहा कि तहसील के अधिवक्ता अमित शर्मा निवासी गांव फतेहपुर शमसोई थाना बहजोई की हत्या के इरादे से पांच जुलाई को तीन गोली आरोपियों द्वारा मारी गई थी जिसमें तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट थाना बहजोई में दर्ज कराई गई थी। मगर अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को तहसील के मुख्य गेट पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव महीपाल सिंह, कल्यान सिंह, रविंद्र सिंह यादव, ओमप्रकाश राव, अरुण कुमार यादव, रामसेवक सिंह, रितेश कुमार, शीशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें