फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण की समीक्षा की

Thu, 27 Nov 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। बुधवार को तहसील सभागार गुन्नौर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण व डिजिटल फीडिंग का कार्य निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने विशेष रूप से उन बीएलओ से वार्ता की, जिनके बूथों पर अब तक 20 प्रतिशत से कम डिजिटलाइजेशन हुआ है। उन्होंने सभी बीएलओ को शीघ्र कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय में 100 प्रतिशत मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद डीएम, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एएसपी अनुकृति शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार, सीओ आलोक सिद्धू, बीडीओ कमलकांत, अखिलेश कुमार, डॉ. आदेश कुमार, बीएसए अलका शर्मा आदि माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें