फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी ने राइफल से खुद को गोली मारी, माैत

Thu, 23 Apr 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के वैष्णो विहार में सालिगराम की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के वैष्णो विहार फेस-4 में बुधवार सुबह पौने 11 बजे पूर्व ग्राम विकास अधिकारी सालिगराम सविता (62) ने घर में ही अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने माैके पर जांच कर नमूने लिए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस ने राइफल कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

जिला बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव हबीबपुर के रहने वाले सालिगराम सविता ने वर्ष 2016 में चंदौसी से ग्राम विकास अधिकारी के पद से वीआरएस ले लिया था और पिछले 12 साल से चंदौसी के वैष्णो विहार फेज-4 में अपनी पत्नी मुनीशबाला, दो बेटियों दीक्षा व प्रतीक्षा और पुत्र प्रविंदु सविता के साथ रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, सालिगराम ने बुधवार दिन में करीब पौने 11 बजे घर के बाहरी कमरे में खुद की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस समय परिवार के लोग अंदर अन्य कमरों में थे। सालिगराम ने कुर्सी पर बैठकर ठोड़ी के नीचे गोली मारी थी। इससे उनका भेजा निकल गया। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे लगे। गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए और दौड़ कर मौके पर पहुंचे। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और घटना के बाबत जानकारी की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए। वहीं आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार घटना के वक्त वह राइफल की सफाई कर रहे थे।

पांच भाइयों में सबसे बड़े थे सालिगराम
परिजनों ने बताया कि सालिगराम सविता पांच भाइयों उदयवीर, हरद्वारी लाल, ओमपाल व महावीर में सबसे बड़े थे। हरद्वारी लाल का 2017 में निधन हो चुका है। सभी भाई अपने-अपने परिवार के साथ गांव हबीबपुर में रहते हैं। उदयवीर ने बताया कि बुधवार को सुबह ही बड़े भाई सालिगराम ने महावीर के बेटे प्रशांत को कॉल की थी और कहा था कि वह चंदौसी आ जाए तो उसे नया मोबाइल दिलाएंगे। सबकुछ ठीक था, फिर ऐसा क्या हुआ जो जान दे दी।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों से बातचीत भी नहीं करते थे सालिगराम
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सालिगराम काफी शांत रहते थे। उन्हें कॉलोनी में रहते हुए 12 साल हो गए और कॉलोनी के लोगों से बातचीत भी नहीं करते थे। इतना ही नहीं, घर में भी बाहर वाले कमरे में ही रहते थे। अधिकांश समय वह बाइक लेकर दिन भर के लिए घूमने निकल जाते थे।

बच्चों की शादी की थी चिंता
सालिगराम सविता ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार उनके दो बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की आयु 25 साल से अधिक है। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। शादी को लेकर सालिगराम चिंता करते थे।
कोट
पूर्व ग्राम विकास अधिकारी के राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।-डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ बहजोई।

चंदौसी के वैष्णो विहार में सालिगराम की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

चंदौसी के वैष्णो विहार में सालिगराम की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

चंदौसी के वैष्णो विहार में सालिगराम की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

चंदौसी के वैष्णो विहार में सालिगराम की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें