फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सेवानिवृत शिक्षकों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। शुक्रवार को कब्जे के एक बैंक्वेट हाल में बेसिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत शिक्षकों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस दौरान चार शिक्षामित्र भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बीएसए अलका शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना समेत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। इस मौके पर बीएसए तथा जिले भर से एकत्र हुए बीईओ के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक मुलायम सिंह यादव, निरोत्तम सिंह यादव, लखपत सिंह यादव, अजयवीर सिंह यादव सहित 37 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ा कर श्रीमद्भागवत गीरा तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जबकि चार सेवानिवृत शिक्षा मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
वहीं प्राथमिक विद्यालय सराय ब्राह्मण के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार गुप्ता के द्वारा लिखी गई काव्य संग्रह मंथन पुस्तक का विमोचन बीएसए के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीईओ अरुण कुमार, मुंशीलाल पटेल, विनोद कुमार मेहरा, विनोद कुमार समेत गुन्नौर ब्लॉक प्रमुख हनी यादव, जुनावई प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, रजपुरा प्रमुख गौरव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें