सूचना पर सीओ दीपक तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पंवार मौके पर पहुंच गए और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर नोडल क्वैक्स अधिकारी क्वैक्स डॉ. विश्वास अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। मृतका के पति संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर रिटायर्ड एएनएम के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
रिटायर्ड एएनएम ने घर पर ही मृतका का गर्भपात कराया था। दो दिन बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हुई है। मृतका के पति ने तहरीर दी है तथा स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।