फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देय अवशेषों का भुगतान न होने पर दो अगस्त से भूख हड़ताल करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अभी तक समस्त देय अवशेषों का भुगतान न होने पर दो अगस्त से फव्वारा चौक पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। साथ ही इस आशय का एक ज्ञापन एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को सौंपा है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि 30 जून 2020 को सभी नगर पालिका से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके समस्त देय अवशेषों का अधिशासी अधिकारी, पालिकाध्यक्ष द्वारा जानबूझ कर भुगतान नहीं किया जा रहा है।
अधिकांश कर्मचारी हार्ट पेसेंट, शुगर, किडनी, बीपी आदि रोगों से ग्रसित हैं। इस कारण वह धन के अभाव में अपना उपचार नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही सेवानिवृत्त के बाद से जीवन यापन में भी कठिनाइयां आ रही है। इसके बाद भी समस्त देय अवशेषों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। देय अवशेषों का भुगतान न होने से क्षुब्ध होकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दो अगस्त से नगर पालिका परिषद के पास फव्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि भूख हड़ताल के दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार नगर पालिका ईओ व पालिकाध्यक्ष होंगी। ज्ञापन देने वालों में वाहिद अली, ब्रह्म स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें