फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सेवानिवृत्त कर्मचारी पर लगी रोक, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पालिका के सेवानिवृत्त लेखाकार इरशाद हुसैन की आउट सोर्सिंग के माध्यम से हुई तैनाती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। एडीएम सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने पालिका के कार्यालय पर सोमवार को जांच पड़ताल की। इस दौरान मानदेय का भुगतान किए जाने के प्रमाण मिल गए हैं। आगे की जांच अभी जारी है। उसके आधार पर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

पालिका के वार्ड संख्या 8 की सभासद चंचल गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा था कि पालिका के लेखाकर इरशाद हुसैन 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। एक अक्तूबर 2025 से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर आउट सोर्सिंग के माध्यम से तैनाती कर दी गई। बताया कि 31 मई 2026 तक मानदेय भी दिया गया है। जिससे शासकीय धन का गबन किया गया है। इसी क्रम में डीएम ने समिति का गठन किया और जांच शुरू हो गई है।
000
समिति ने जांच शुरू कर दी है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही निष्कर्ष निकाला जा जा सकता है। फिलहाल कर्मचारी के कार्य करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य प्रकाश, ईओ, पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें