फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जियो ट्रैकिंग करने पहुंचे आरडीएसएस कर्मचारी से मारपीट, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर जूना में ऊर्जा मंत्रालय के ऐप पर जियो ट्रैकिंग करने पहुंचे आरडीएसएस कंपनी के कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के थाना वीवीनगर क्षेत्र के गांव नगला कटक निवासी शिव कुमार आरडीएसएस कंपनी चंदौसी में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे वह अर्जुनपुर जूना गांव में ऊर्जा मंत्रालय के एप पर जियो ट्रैकिंग करने गए थे। इसी दौरान गांव निवासी भूप सिंह, वीरे और उनके दो अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिव कुमार के अनुसार, उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरडीएसएस कंपनी के कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अर्जुनपुर जूना निवासी भूप सिंह, वीरे और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें