फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेताबी छाई है, मुश्किल जुदाई है... पर झूमे

Thu, 09 Oct 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
1-बहजोई में संभल कल्कि महोत्सव में बॉलीवुड संध्या में मौजूद श्रोताओं की भीड़।2-बहजोई में संभल क
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। फिल्म अभिनेत्री और पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने बुधवार को संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में आयोजित बाॅलीवुड संध्या में अपने जादुई अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बाॅलीवुड गाने बेतावी छाई है, मुश्किल जुदाई है और अब तेरे प्यार में सुनाकर संभल कल्कि महोत्सव के पंडाल में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बहजोई में चल रहे संभल कल्कि महोत्सव में बुधवार की रात बॉलीवुड संध्या का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू और चंदौसी पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर बॉलीवुड संध्या की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म अभिनेत्री और पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने स्टेज संभाला और एक से बढ़कर एक बॉलीवुड के हिट गानों की प्रस्तुति देकर जलवा बिखेरा। उनकी आवाज का जादू पंडाल में मौजूद हर किसी के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक चले कार्यक्रम में प्रशंसकों ने मोनाली ठाकुर की प्रस्तुतियों पर जमकर तालिया बजाईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एएमए आशीष सिंह, ललित मोहन शर्मा व तनुज गुरु आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें