फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत केबल टूटने से नई बस्ती के बाशिंदे परेशान

सार

विद्युत केबल टूटने से नई बस्ती के बाशिंदे परेशान बहजोई (संभल)।इसके चलते उपभोक्ताओं की ओर से करीब छह सौ मीटर की दूरी तक अपने ही केबल से बिजली का उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत केबल टूटने से नई बस्ती के बाशिंदे परेशान
विज्ञापन

बहजोई (संभल)। आए दिन विद्युत केबल टूटने से नई बस्ती के बाशिंदे परेशान हैं। हादसे की आशंका को देखते हुए उन्होंने विद्युत पोल लगाने की मांग करते हुए डिप्टी कलक्टर समेत पालिका व विद्युत उपखंड दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के वार्ड संख्या 7 में चितौरा रोड स्थित नई बस्ती के बाशिंदे कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपे गए ज्ञापन में मोहल्ले वालों का कहना था कि मोहल्ले में बीते कई वर्षों से विद्युत निगम की ओर से कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन खंभे नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं की ओर से करीब छह सौ मीटर की दूरी तक अपने ही केबल से बिजली का उपयोग करना पड़ रहा है। अधिक दूरी के कारण आए दिन केबल टूटने व फाल्ट होने का खतरा बना रहता है। निगम की ओर से कुछ खंभे लगाए भी गए हैं, लेकिन अभी तक इन खंभों पर तार नहीं डाला गया है। विद्युुत निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं की परेशानी को लेकर गंभीरता दिखाएं और खंभे लगवाकर तार खिंचवाएं। उपभोक्ताओं के मुताबिक पालिका दफ्तर व विद्युत उपखंड दफ्तर जाकर भी अफसरों को भी शिकायती पत्र दिया गया। शिकायती पत्र पर सुनील कुमार, रोशनलाल, राहुल, अजय, नेतराम, अलीसेन, पुत्तन, किशनवीर, गब्दू, लालता प्रसाद, सद्दाम हुसैन, मुरारी, कालू, भूरी, नेकपाल व रोहित आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें