फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के तीन सर्किल में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में तीन सर्किल पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने फेरबदल किया है। चंदौसी सीओ रहे एएसपी अनुज चौधरी का तबादला फिरोजबाद जिले में हो गया है। चंदौसी की जिम्मेदारी मनोज सिंह को सौंपी है। बहजोई सीओ आलोक कुमार सिद्धू को गुन्नौर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि गुन्नौर सीओ दीपक तिवारी को यातायात सीओ बनाया गया है। डा. प्रदीप को बहजोई सर्किल की जिम्मेदारी निभाएंगे। एसपी ने बताया कि चंदौसी में नए सीओ की तैनाती की है। गुन्नौर और बहजोई में फेरबदल किया गया है। चंदौसी सीओ की जिम्मेदारी एएसपी अनुज चौधरी संभाल रहे थे, उनका तबादला हो गया है। मजबूत कानून व्यवस्था के लिए यह फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

0000000000
एएसपी अनुज चौधरी को दी स्टाफ ने विदाई
फिरोजाबाद जिले में एएसपी ग्रामीण बनाए गए अनुज चौधरी को शुक्रवार को एसपी समेत सभी स्टाफ ने विदाई दी। पुलिस लाइन में उनका स्वागत भी किया गया। मालूम हो संभल में सीओ की जिम्मेदारी निभाते हुए अनुज चौधरी चर्चा में आए थे। बवाल के दौरान उनकी चर्चा खूब हुई थी। इसके बाद जुमा और होली पर दिए बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे। एक ही महीने पहले ही वह एएसपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें