फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद बाढ़ पीड़ितों के लिए की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जुमे की नमाज को लेकर संभल शहर में पुलिस की एहतियाती तौर पर चौकसी दिखाई दी। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात किए गए। जामा मस्जिद पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, दूसरी ओर जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद में पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एहतियाती तौर पर शहर में चौकसी बरती जा रही है। शहर का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। निगरानी के लिए पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएएफ की कंपनी को लगाया गया। शहर के मुख्य चौराहों पर भी चौकसी बरती गई। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद से ही लगातार शहर में चौकसी बरती जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें