फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए 23 को फिर गरजेंगे जाट

Mon, 10 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
संभल में जाट समाज की बैठक में बोलते राष्ट्रीय यशपाल मलिक।
विज्ञापन

विज्ञापन

अमरोहा जिले का काफूरपुर एक बार जाट आरक्षण के लिए आंदोलन का केंद्र बन सकता है। इसकी शुरूआत 23 अक्टूबर को जाट संकल्प रैली हो रही है। रैली को सफल बनाने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह रविवार को संभल पहुंचे।

संभल आगमन पर पुराना टेलीफोन एक्सचेंज पर सतेंद्र सिंह के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में यशपाल मलिक ने कहा कि आर्थिक तौर पर जाट समाज सक्षम नहीं है। नौकरियों में जाट बिरादरी का प्रतिशत बेहद कम है। इसलिए केंद्र सरकार से जाटों को आरक्षण की आवश्यकता है। केंद्र सरकार इस बारे में पैरवी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट आरक्षण को लेकर समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए  23 अक्टूबर को अमरोहा जिले के काफूरपुर में संकल्प रैली होगी। संकल्प रैली में आसपास के जनपदों से जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। बैठक में प्रेमराज त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज भी आरक्षण के इस आंदोलन में भागीदारी करेगा और संघर्ष करेगा। बैठक में जगतवीर सिंह, अशोक कृष्णम ने भी अपने विचार रखे। अजय गिल, मतेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह राणा, महीपाल सिंह, अशोक सिंह, हरवीर सिंह, दिशांक सिंह, खिलेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह चाहल रहे। अध्यक्षता विजयपाल सिंह व संचालन अरविंद सिंह एडवोकेट ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें