फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : फंदे पर लटकने से हुई थी युवक की मौत

Wed, 11 Mar 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में जमीन विवाद के बाद 28 वर्षीय अशोक कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण फंदे पर लटकने से गले की हड्डी टूटना आया है। परिजनों ने विवादित प्लॉट पर शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर ऐसा करने से रोक दिया। बाद में शव का गांव के पास नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अशोक का झुकेरा गांव के नवाब सिंह से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को नवाब सिंह निर्माण कार्य कराने पहुंचा तो अशोक ने परिवार के साथ उसे रोकने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर अशोक घर चला गया और बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला। अशोक के भाई अवधेश ने मारपीट का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम में शरीर पर कोई चोट नहीं मिली।
गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि डॉक्टरों के दल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में अशोक कुमार की फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच जारी है।

Next
AU ऐप में पढ़ें