गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रविवार की शाम चार बजे घर जा रही किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। शोर-शराबा होने पर युवक फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। एक मोहल्ला निवासी किशोरी रविवार की शाम घरेलू सामान लेने गई थी। शाम चार बजे सामान लेकर जब किशोरी को नई बस्ती निवासी युवक ने छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी ने विरोध किया शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की आवाज सुनकर युवक फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शहवान निवासी नई बस्ती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।