फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानपुत्र ने किशोर से किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव में घर पर अकेली किशोरी को देखकर पूर्व प्रधान पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर दो अन्य लोगों पर गाली गलौच व दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चिकित्सक ने अपना एक क्लीनिक चंदौसी में संचालित कर रखा है। रविवार को डॉक्टर की नाबालिग बेटी अपनी बुआ के साथ गांव में बंद पड़े घर की देखभाल के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान का बेटा घर पहुंच गया और किशोरी के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर युवती की बुआ मौके पर आ गई। आरोपी वहां से फरार हो गया।
इसके बाद दोनों वापस चंदौसी आ रही थी। गांव में दो लोगों को उन्होंने घटना के बारें में बताया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच की। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। चिकित्सक अपनी बेटी, बहन के साथ थाने पहुंच गई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधानपुत्र प्रदीप व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पूर्व प्रधानपुत्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें