फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के धरना प्रदर्शन में भड़काऊ बयानबाजी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ संभल में धरना देती महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। पक्का बाग स्थित हुसैनी मार्ग पर महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। बुधवार की रात को महिलाओं के धरना प्रदर्शन में भड़काऊ बयानबाजी की गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मालूम हो 22 जनवरी से महिलाएं धरना दे रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात को नगर के एक व्यक्ति ने नागरिकता संशोधन के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित किया। इसी दौरान भड़काऊ बयानबाजी की गई। पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट धरना स्थल की भूमि के स्वामी के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किय गया है।
पुलिस का कहना है कि धरना बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा है। इसमें धरने का संचालन कराने वाले प्रमुख लोगों को नोटिस पहले ही दिए जा चुके हैं। अब जिस जमीन पर धरना चल रहा है। अब उसके मालिक पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन चौकसी बढ़ा दी है। अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अर्धसैनिक बलों से महिला कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें