फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्छवायान सरायतरीन में शादी के ढाई वर्ष बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करके शारीरिक शोषण किया गया। जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कच्छवायान सरायतरीन की निवासी हिना कौसर ने पुलिस को बताया कि ढाई वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मोहल्ला हौज कटोरा सरायतरीन निवासी जैनुल के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज देने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। बाद में मारपीट करके घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहल्ला हौज कटोरा सरायतरीन निवासी जैनुल, शजिया, मोहम्मद लईक, लाएबा, वाहिद, नवाब और शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें