संभल। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आठ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक महिला की शादी हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने अर्टिका कार और 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। उसकी की मां ने पौने तीन लाख रुपये कर्ज लेकर ससुरालियों को दिए। सात महीने की गर्भवती महिला से मारपीट की गई तो गर्भ गिर गया। आरोप है कि देवर ने तमंचा तानकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराली चिढ़ गए और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। नौ जुलाई को ससुरलियों ने मायके पहुंचकर महिला से मारपीट की। पूरे मामले में महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। फिर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद