फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिर की भूमि पर बिना अनुमति बनी दुकानों को ध्वस्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राष्ट्रीय कल्कि स्वयंसेवक संघ की मोहल्ला हयातनगर में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय ने कहा कि भागीरथी तीर्थ रायसत्ती मंदिर में पुजारी के अलावा अन्य परिवारों ने डेरा डाल रखा है और मंदिर का मनमानी करके प्रयोग करते हुए कब्जा जमा रखा है। मंदिर में रह रहीं महिलाओं का श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की बिना अनुमति और मानचित्र स्वीकृत कराए दुकानों का निर्माण शुरू करा दिया है। इसे लेकर जांच कराई जाए और मंदिर को कब्जामुक्त कराया जाए। वक्ताओं ने अवैध दुकानों को ध्वस्त कराने की मांग की। इस दौरान श्रीओम चंद्रा, कौशल आर्य, योगेश, प्रकाश, महेंद्र स्वामी, श्याम पंवार, मोहित आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें