फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने जन शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात गांव निवासी ही एक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। जब किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने न तो किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशाराम जाटव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें