बहजोई। ढोल-नगाड़े से रैली निकालकर चुनाव प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में बसपा प्रत्याशी समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसएसआई सतेंद्र सिंह ने पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि निकाय चुनाव को लेकर बीती 21 जनवरी 2023 की शाम बसपा प्रत्याशी की ओर से अपने समर्थकों के साथ नगर में ढोल-नगाड़े से रैली निकालकर चुनाव प्रचार करते हुए धारा 144 व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि पूरे मामले में बसपा प्रत्याशी व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह समेत 100 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।