फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चुनाव को लेकर वाहनों के अधिग्रहण की तैयारी, भेजे जा रहे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मतदान पार्टियों के रवानगी के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत भारी वाहन व हल्के वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए चार मई को मतदान व 13 मई को मतगणना होगी। जिले को 11 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। ऐसे में 11 जोन और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए बोलेरो की आवश्यकता है। रिजर्व के लिए भी छोटे वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। जबकि 102 मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए करीब 150 बसों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा कई बड़े वाहनों को भी रिजर्व में रखा जाएगा। ताकि जरूरत के वक्त इन्हें काम में लिया जा सके। एआरटीओ अम्बरीश कुमार का कहना है कि नौ नगर निकायों में चुनाव कराने के लिए 442 मतस्थल पर मतदान कार्मिकों की रवानगी के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। दो मई को वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जाएगा। बड़े वाहनों में कई पोलिंग पार्टियों को एक साथ भेजा जाएगा। वैसे तो आवश्यकता करीब डेढ़ सौ बड़े वाहन और करीब 100 बोलेरों की है। एहतियातन अतिरिक्त में भी वाहनों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें