फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झूठी निकली बेहतरी फाटक पर 96500 रुपए की लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के बेहतरी फाटक के निकट सोमवार की रात आठ बजे करीब चाकू दिखाकर 96 हजार की लूट की सूचना झूठी पाई गई। थाना पुलिस ने युवक को साथ लेकर घटना की जानकारी की। देर रात तक युवक पुलिस को घटना के संबंध में सटीक सूचना नहीं दे पाया और बरगलाता रहा।चंदौसी के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी युवक मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात आठ बजे करीब वह बेहतरी फाटक पार कर रहा था। तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने पता पूछने के बहाने चाकू लगाकर मोटरसाइकिल के बैग में पिन्नी में रखी 96500 की रकम लूट ली। पुलिस ने देर रात तक युवक के बताए अनुसार छानबीन की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह होते ही पुलिस ने युवक के बताए गए घटनाक्रम के अनुसार सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो मुकेश कुमार शाम 5:30 बजे करीब चंदौसी आईटीआई के निकट स्थित बंधन बैंक से समूह का 96500 की रकम लेकर निकालता दिखाई दिया। जिसके बाद में वह बंधन बैंक के निकट स्थित विश्व हरि जन सेवा केंद्र से अपनी पत्नी प्रीति के खाते में 70000 व 1300 रुपए ट्रांसफर किये। इसके बाद वह बाइक से शहर में घूमता रहा। थाना बनियाठेर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाकर मुकेश कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि लूट की घटना झूठी थी।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान लूट की सूचना झूठी पाई गई। आरोपी ने 70 हजार रुपये से अधिक की धनराशि अपनी पत्नी के खाते में बाकी बची रकम 24 हजार के करीब पत्नी को देकर लूट की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें